औरंगाबाद, अप्रैल 7 -- मदनपुर प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के घोरहत मोड़ के समीप एनएचएआई द्वारा निर्मित नाला क्षतिग्रस्त हो गया है। नालियों का गंदा पानी खेतों में जमा हो रहा है और आस-पास के घरों में भी प्रवेश कर रहा है। इससे लोगों में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है और वे परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे स्थानीय प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे आक्रोश बढ़ रहा है। प्रभावित लोगों में डॉ. श्रीकांत सिंह, मधुसूदन पासवान, सुधीर कुमार सिन्हा, अभय कुमार सिंह और इंद्रजीत पासवान सहित अन्य शामिल हैं, जिनके घर और खेतों में साल भर गंदा पानी भरा रहता है। इससे क्षेत्र में सड़ांध और बदबू फैल रही है, जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं और घरों में भी पानी घुसने से परेशानी...