बागेश्वर, जून 3 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिला बार ऐसोसिएशन ने मां चंडिका मंदिर मार्ग पर आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त हुए टिन शेड, लोहे के गार्डर तथा अन्य मलबे को तत्काल हटाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ऐसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश रौतेला के नेतृत्व में वकीलों ने डीएम को ज्ञापन प्रस्तुत किया। ज्ञापन में कहा गया कि हाल ही में आई तेज आंधी और तूफान के दौरान मां चंडिका मंदिर जाने वाले मार्ग पर स्थापित टिन शेड और सुरक्षा गार्डर क्षतिग्रस्त होकर रास्ते में गिर गए थे। इससे मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हो रही है और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...