पूर्णिया, जून 1 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया सदर प्रखंड के मुफस्सिल थाना चौक से पैमाटोला होते हुए रजीगंज जाने वाली सड़क पर बना कल्वर्ट क्षतिग्रस्त होने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। कल्वर्ट का एक हिस्सा टूट जाने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मरम्मत में हो रही देरी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त सड़क का निर्माण करीब एक वर्ष पूर्व ही कराया गया था। निर्माण के इतने कम समय बाद ही कल्वर्ट का क्षतिग्रस्त हो जाना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहा है। यह भी पढ़ें- पुरूलिया रोड़ - पथ निर्माण विभाग कार्यालय के उखड़ रहा सड़क ग्रामीणों का कहना है कि कल्वर्ट पिछले लगभग चार माह से टूटा हुआ है, लेकिन अब तक संबंधित विभ...