सिद्धार्थ, फरवरी 2 -- लोटन। उस्का क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोहांस दरम्यानी के टोला विशुनपुर में इंटरलॉकिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। साथ ही टोले के अधिकतर रास्ते जर्जर हैं और कहीं कहीं ऐसा है कि ग्रामीणों को ईंट की सोलिंग व कच्चे रास्तों से ही काम चलाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इंटरलॉकिंग बने अभी कुछ ही साल हुए हैं और टूट गई। इससे बारिश के दिनों में चलने में परेशानी होती है। उन्होंने सड़कों को सही कराने की मांग की है। एडीओ उमेश पटेल ने कहा कि जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.