क्वींस कॉलेज में मनाई गई तुलसी जयंती
वाराणसी, अगस्त 19 -- वाराणसी। पीएमश्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में बुधवार को तुलसी जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। प्रधानाचार्य विशेश्वर सिंह और उप प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष राय ने समारोह का शुभारंभ किया। कक्षा 12 की तनु पाल एवं कृष्ण कुमार गुप्ता ने गोस्वामी तुलसीदास की जीवनी और रामचरितमानस पर चर्चा की। उप प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष राय ने कहा कि भक्ति का उच्चतम आदर्श हमें तुलसी के चरित्र में मिलता है। तुलसी के समान निष्काम भक्त कोई नहीं है। प्रधानाचार्य ने कहा कि रामचरितमानस के रामराज्य की अवधारणा आज सर्वाधिक प्रासंगिक है। संचालन साहित्य प्रभारी डॉ. शुभा श्रीवास्तव और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विजय भारती ने किया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: सरस्वती विद्या मंदिर में तुलसीदास जयंती मनाई कार्यक्रम में नीलिमा श्रीवास्तव, सुनील कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.