गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- फोटो गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग की ओर से गुरुवार को आयोजित क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में युवा चेतना समिति के अध्यक्ष मांधाता सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. सुभी धुसिया ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ ऐसी प्रतियोगिताओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। क्विज प्रतियोगिता में सृष्टि जायसवाल ने प्रथम, अंकिता ने द्वितीय तथा विनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, निबंध प्रतियोगिता में खुशी सिंह प्रथम स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले अन्य विद्यार्थियों को भी प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। संचालन डॉ. दीपेंद्र मोहन सिंह ने किया। इस मौके पर डॉ....