नैनीताल, फरवरी 28 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर क्विज और भाषण प्रतियोगिता कराई गई। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. डीएस रावत, सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर डॉ. कौमुदी जोशी रहे। क्विज में वंशिका पहले, उज्ज्वल दूसरे व अनुष्का तीसरे स्थान पर रहीं। वाद-विवाद में साकेत पहले, अर्णव दूसरे व कृष्णा तीसरे स्थान पर रहे। भाषण में नम्रता पहले, तनुजा दूसरे, भावना तीसरे स्थान पर रही। विजेताओं को प्रमाण पत्र व नकद पुरस्कार दिया गया। यहां प्रो. चित्रा पांडे के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें विदाई दी गई। यहां प्रो. नीता बोरा शर्मा, प्रो. संजय पंत, प्रो. गीता तिवारी, डॉ. पैनी जोशी, डॉ. सरोज, डॉ. नगमा परवीन रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...