मधुबनी, मार्च 21 -- मधुबनी, निज संवाददाता। प्रतिकूल मौसम के बीच भी मिथिला महोत्सव का उत्साह बरकरार रहा। शुक्रवार की संध्या से शुरू हुई तेज आंधी और लगातार बारिश के बावजूद महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, कलुआही की उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। क्विज प्रतियोगिता में रिजनल सेकेंड्री स्कूल, यूएचएस रामपुर, वाट्सन प्लस टू उवि विद्यालय तथा वाट्सन मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अपनी बेहतर तैयारी और ज्ञान का प्रदर्शन करते हुए रिजनल सेकेंड्री स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं यूए...