मुंगेर, मार्च 10 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। सोमवार को टेटियाबंबर प्रखंड के बीआरसी परिसर में विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बीडीओ सह बीईओ निशा राय की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान छात्रों के लिए चित्रकला, क्विज तथा गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय तिलकारी की छात्रा ऋतु रानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं क्विज प्रतियोगिता में राजकीय बुनियादी विद्यालय टेटियाबंबर की मोना कुमारी प्रथम स्थान पर रहीं। खड़वे मध्य विद्यालय की संध्या कुमारी द्वितीय, जबकि प्राथमिक विद्यालय बरसंडा की नंदिनी और मध्य विद्यालय तिलकारी के आयुष कुमार को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान मिला। गणित ओलंपियाड प्रत...