रुडकी, मई 1 -- लक्सर, संवाददाता। जेएसएस नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज रायसी में वार्षिक क्विज प्रतियोगिता में पूर्णिमा प्रथम, आयुष दूसरे और मानसी तीसरे स्थान पर रहे। कॉलेज प्रबंधन ने तीनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. कटार सिंह ने इसकी शुरुआत कर कहा कि कॉलेज में कोर्स की किताबों के साथ ही खेलकूद भी जरूरी है। इससे नई स्फूर्ति मिलती है, साथ ही खेल भावना का संचार होता है। प्रिंसिपल डॉ. सौरभ मित्तल ने कहा कि डॉक्टर का पेशा बहुत सम्मानित और मानवीय होता है। डॉक्टर के मन में दया का भाव होना आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...