दरभंगा, जनवरी 29 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सहयोग से दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (डीसीई) में आयोजित भूकंप जागरूकता सप्ताह का समापन हो गया। अंतिम दिन गुरुवार को छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न शैक्षणिक व रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत भूकंप सुरक्षा उपायों एवं आपदा के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों पर आधारित तकनीकी सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को भूकंप से होने वाले जोखिमों तथा उनसे बचाव के व्यावहारिक एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई। इसके बाद भूकंप जागरूकता क्विज का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 86 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में दीपक कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रेमंत कुमार, सत्यम एवं...