भागलपुर, दिसम्बर 29 -- आदर्श क्विज समिति, मुंशीपट्टी द्वारा 30वीं वार्षिक आदर्श क्विज प्रतियोगिता रविवार को एक्यूएस ग्राउंड, मुंशीपट्टी में आयोजित हुई। इस क्विज में विभिन्न जिलों से कुल 1027 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। आयोजन समिति के प्रभारी अमित कुमार ने झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार तथा विशिष्ट अतिथि प्रो. राजेश कुमार और अति विशिष्ट अतिथि विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल थे। आयोजन समिति के सिकंदर पासवान, भगवान दास, जयपाल साह आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में कक्षा पांच से 10 तक के जूनियर वर्ग तथा सीनियर ग्रुप के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रथम से पांचवें स्थान प्राप्त करने वाले सफल प्रतिभागियों तथा प्रत्येक वर्ग में प्रथम आने वाली बालिकाओं को प्रमाण-पत्...