सिद्धार्थ, मार्च 16 -- सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्त्रीय क्विज प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के सफल कुल 80 छात्र छात्राओं ने गोरखपुर का एक्सपोजर विजिट किया। सभी बच्चों ने गोरखनाथ मंदिर, खाद कारखाना, रेल म्यूजियम, तारामंडल, रामगढ़ताल, और चिड़िया घर का भ्रमण कर स्थलीय ज्ञान प्राप्त किया, तथा खूब आनन्द लिया। शैक्षिक भ्रमण का नेतृत्व एआरपी अभय कुमार यादव, विवेक पासवान, राम कृष्ण यादव ब्लॉक एमआईएस दुर्गेश आजाद ने किया। शैक्षिक भ्रमण के दौरान महेश कुमार, संगीता, मीना, जावेद अहमद, अभिनव कुमार श्रीवास्तव, इश्तियाक अहमद, अमित कुमार श्रीवास्तव, शील प्रकाश, केशव मणि मिश्रा, जुबैर अहमद उस्मानी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...