भागलपुर, मार्च 20 -- प्रखंड स्तरीय बिहार दिवस 2026 के अवसर पर इंटरस्तरीय सरसहाय बालिका उच्च विद्यालय, कहलगांव में गणित ओलंपियाड, चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कक्षा 1-5, 6-8 एवं 9-12 के वे छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जो संकुल स्तर पर चयनित होकर आए थे। क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 9-12 में मधुमाला कुमारी, 6-8 में कशिश कुमारी तथा 1-5 में आयुष कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह बनाई। गणित ओलंपियाड में कक्षा 9-12 से सूरज कुमार गुप्ता एवं प्रेम कुमार, 6-8 से आयुष राज तथा 1-5 से करण कुमार एवं पायल कुमारी का चयन किया गया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 9-12 से प्रिया कुमारी, 6-8 से प्रिंस राज एवं 1-5 से इशानी कुमारी जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की...