प्रयागराज, मार्च 17 -- नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय में केंद्रीय बजट 2026-27 पर क्विज प्रतियोगिता हुई। कुलाधिपति मनीष मिश्रा मुख्य अतिथि रहे। संचालन डॉ. यासमीन बानो ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. सब्यसाची, डॉ. राजेंद्र मिश्रा सहित कई शिक्षक रहे। प्रतियोगिता में निधि यादव प्रथम रहीं, जबकि उर्वशी सिंह, श्रेजल मिश्रा, अंकित कुमार व सिद्धार्थ मिश्रा द्वितीय स्थान पर रहे। तृतीय स्थान पर सुशीला प्रजापति व खुशबू कनौजिया रहीं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...