बागपत, फरवरी 27 -- चांदीनगर। बागपत के पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालिज में हुई क्विज प्रतियोगिता में आरके पब्लिक स्कूल की छात्रा आसना भाटी, भूमि शर्मा व वशिंका यादव नें अच्छा प्रर्दशन किया स्कूल पहुचनें पर छात्राओं को सम्मानित किया गया। रटौल-ढिकोली मारर्ग पर स्थित आर के पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बागपत के प्रथ्वीराज चौहान डिग्री कालिज में हुई क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया विद्यार्थियों ने एंटरप्रेन्योरशिप समिट में भाग लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौधरी रामवीर सिंह रहे। इस अवसर पर कक्षा 9वीं की छात्रा भूमि शर्मा ने उद्यमिता प्रभावशाली भाषण दिया। कक्षा 10वीं की छात्रा आसना भाटी ने नवाचार पर अपने विचार प्रस्तुत किए और प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 9वीं की छात्रा वंशिका यादव ने स्टार्टअप्स तथा उनसे जुड़ी चुनौतियों पर अपना भाषण दिया। सा...