कानपुर, सितम्बर 16 -- क्विज प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों ने कराए पंजीकरण पुखरायां,संवाददाता।कस्बे के राम स्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के अंतर्गत युवाओं की प्रतिभा नेतृत्व प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं की क्विज प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण कराया गया।जिला युवा कार्यक्रम अधिकारी प्रिया तिवारी ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम के उद्देश्य एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता के संबंध में जानकारी दी। विद्यार्थियों से अपनी प्रतिभा और रचनात्मक विचारों के माध्यम से सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। 2027 का थीम नशा मुक्ति भारत की संकल्पना है। वही महाविद्यालय के प्राचार्य हरीश कुमार सिंह ने कहाकि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ नेतृत्व क्षम...