पाकुड़, मई 11 -- प्रखंड क्षेत्र के डूमरचीर स्थित 2 उच्च विद्यालय में सिनि संस्था की ओर से मलेरिया जागरूकता अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा 09 वीं से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसका मुख्य उद्देश्य मलेरिया जैसी घातक बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाना और इसके रोकथाम के उपायों को जन-जन तक पहुंचाना था। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों को मलेरिया के लक्षण, संक्रमण के कारण और इससे बचने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्रों ने बढ़-चढ़कर क्विज में हिस्सा लिया और मलेरिया उन्मूलन से जुड़े सवालों के जवाब दिए। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मौके पर पुरस्कृत भी किया गया। ​संस्था के जिला समन्वयक अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर ज...