क्विज का आयोजन, ग्रुप सी रही विजेता
बहराइच, जुलाई 4 -- तेजवापुर, संवाददाता। डॉ. सर्वेश कुमार शुक्ला आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल सबलापुर में शनिवार को क्विज का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीएएमएस के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों को चार समूहों ए, बी, सी और डी में विभाजित किया गया। विभिन्न चरणों में हुए रोचक एवं ज्ञानवर्धक मुकाबलों के बाद ग्रुप सी के प्रतिभागी कृष्णकांत, अहसन, रमन एवं सक्षम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान आयुर्वेद एवं सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जिनका छात्रों ने आत्मविश्वास के साथ उत्तर देकर अपनी दक्षता का परिचय दिया। कार्यक्रम डॉ. निशा शर्मा एवं पवन वर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. निधि पोरवाल ने किया। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.