कन्नौज, अगस्त 24 -- छिबरामऊ, संवाददाता। एफएलएन-2026 के प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे बैच का सोमवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन कस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया। खंड शिक्षा अधिकारी आनंद द्विवेदी ने शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर वर्तमान में विद्यालयों के निरीक्षण का कार्यक्रम चल रहा है। ऐसे में सभी शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में शैक्षिक गतिविधियों के साथ ही अन्य सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें, ताकि निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की कमी न मिले। प्रशिक्षण के दौरान ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें प्राची ने प्रथम, सबा ने द्वितीय तथा प्रीति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान प्रोत्साहित किया ...