नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक आईपीएल 2026 के पहले चार मैचों में बेंच गर्म कर रहे थे। रोहित शर्मा और रायन रिकल्टेन एमआई के लिए पारी का आगाज कर रहे थे, मगर जैस ही रोहित चोटिल हुए तो डी कॉक को मौका मिला और साउथ अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने इसे दोनों हाथों से लपका। गुरुवार, 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में डिकॉक ने शानदार शतक जड़ते हुए 112 रनों की नाबाद पारी खेली। हालांकि उनकी पारी टीम की जीत में नहीं आई। पंजाब ने 196 रनों का टारगेट 7 विकेट रहते हासिल कर लिया। क्विंटन डी कॉक इस शतक के साथ इतिहास रचने में कामयाब रहे। यह भी पढ़ें- T20 WC में हुई थी मैच फिक्सिंग? ICC ने शुरू की जांच; इस देश के खिलाड़ी पर शक क्विंटन डी कॉक का यह आईपीएल में तीसरा शतक है, गौर करने वाली बात यह है कि उन्होंने यह ...