नई दिल्ली, जनवरी 30 -- SA vs WI Highlights 2nd T20I: क्विंटन डी कॉक के तूफानी शतक के दम पर साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर 3 मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई। वेस्टइंडीज ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 221 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस स्कोर का पीछा करते हुए डिकॉक ने 49 गेंदों पर 115 रन रनों की तूफानी पारी खेली। साउथ अफ्रीका ने 222 रनों का यह टारगेट महज 17.3 ओवर में ही चेज कर डाला। यह T20I क्रिकेट के इतिहास में उनका 200 से अधिक रनों का चेज किया गया अब तक का सबसे बड़ा टारगेट है, वहीं फुल मेंबर टीम द्वारा यह चौथे सबसे तेज 200+ चेज करने का रिकॉर्ड है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में सबसे तेज 200 से अधिक रन का टारगेट चेज करने का वर...