रांची, जनवरी 31 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी), रांची की ओर से आयोजित 24 घंटे के अंतर-संस्थागत हैकाथॉन-क्वासर एक्सएआई: एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का शनिवार को समापन हुआ। 30-31 जनवरी को आयोजित इस प्री-समिट इवेंट में एनआईटी जमशेदपुर, बीआईटी मेसरा और ट्रिपल आईटी भागलपुर समेत देशभर की 24 तकनीकी टीमों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा और तीन-स्तरीय मूल्यांकन के बाद ट्रिपल आईटी रांची की टीम ऊप्स को विजेता घोषित किया गया। वहीं, बीआईटी मेसरा की टीम एआई एवेंजर्स प्रथम उपविजेता और एनआईटी जमशेदपुर की टीम वास द्वितीय उपविजेता रही। ट्रिपल आईटी भागलपुर और रांची की टीमों को विशेष श्रेणी पुरस्कार भी दिए गए। संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सामाजिक चुनौतियों के समाधान और आ...