क्वालिटी बार प्रकरण में आजम पर चार्ज फ्रेम नहीं
रामपुर, अगस्त 1 -- शहर के चर्चित क्वालिटी बार प्रकरण में एक बार फिर सपा नेता आजम खां और उनके परिजनों पर आरोप तय नहीं हो सके। बचाव पक्ष के स्थगन के चलते शुक्रवार को सुनवाई टल गई। अब इस मामले में अगली सुनवाई 14 अगस्त को होगी। वहीं दूसरी ओर आजम पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में शहर कोतवाली में दर्ज केस में शुक्रवार को सुनवाई होनी थी जो गवाह के नहीं पहुंचने के चलते टल गई। अब इस मामले में 14 अगस्त को सुनवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.