नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- टी20 विश्व कप से पहले भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल की खराब फॉर्म एक बड़ा सिरदर्द बना हुआ है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में दोनों ही बुरी तरह फेल हुए। शुभमन गिल पहली ही गेंद पर आउट हुए और सूर्यकुमार यादव भी सस्ते में निपट गए। भारत मैच हार गया लेकिन टीम के असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोएशेट ने इन दोनों खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले दोनों अपनी फॉर्म हासिल कर लेंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने तो गिल में कुछ अच्छे संकेत भी ढूंढ लिया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज के अब तक हुए दोनों मैचों में शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव दोनों ने मिलकर सिर्फ 21 रन बनाए हैं। दोनों करीब एक साल से टी20 में एक अदद अर्धशतक तक के लिए तरस रहे हैं। गिल की वजह से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.