अलीगढ़, अप्रैल 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही अलीगढ़ के दौरे पर आ सकते हैं। हालांकि अभी कोई अधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ लेकिन संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभिन्न विभागों ने लोकार्पण व शिलान्यास से जुड़ी परियोजनाओं की सूची बनानी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री जिले में भ्रमण के दौरान क्वार्सी पुल का लोकार्पण कर सकते हैं। इसका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। इसके साथ ही नौरंगीलाल राजकीय इंटर कालेज में तैयार किए गए स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का भी उद्घाटन संभावित कार्यक्रम में शामिल होगा। प्रशासन की ओर से निर्माणदायी संस्थाओं, एडीए व नगर निगम से ऐसे कार्यों का ब्यौरा तैयार कराया जा रहा है, जिन्हें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल किया जा सके। अधिकारियों को निर्देश दिए गए ...