गढ़वा, जनवरी 20 -- डंडई। किसान उच्च विद्यालय खेल मैदान में पिछले 10 दिनों से खेले जा रहे डीपीएल कोस्को क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को मिरचइया बनाम डंडई के बीच क्वार्टर फाइनल खेला गया। मिरचइया की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला लिया। उसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी डंडई टीम के खिलाड़ियों ने पूरे 12 ओवर में 127 रन बनाए। जवाबी पारी खेल खेलने उतरी मिरचइया की टीम निर्धारित ओवर में 87 रन ही बना सकी। उसके साथ ही डंडई की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई। खेल समाप्ति के बाद डंडई टीम के खिलाड़ी महफूज अंसारी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि महेश्वर राम, दीनानाथ पांडेय, दिनेश राम, विजय राम, राम सागर राम, प्यारे सिंह, अलख प्रसाद, श्रीकांत प्रसाद, आशीष राणा सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.