उन्नाव, अप्रैल 29 -- उन्नाव, संवाददाता । स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 7 वीं उन्नाव डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन क्वार्टर, सेमीफाइनल के अलावा तमाम फाइनल मुकाबले के नतीज घोषिता किए गए। प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए मुकाबलों में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी प्रवीण सिंह ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए वरिष्ठ वर्ग में विशेष आकर्षण का केंद्र बने। वहीं जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। मुख्य अतिथि प्रभारी जिला कल्याण अधिकारी अरुदनेश और विशिष्ट अतिथि मैनेजिंग डायरेक्टर आरडीएस स्कूल बांगरमऊ सुमन राय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अंडर-15 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में आदित्य प्रजापति (इन्फिनिटी) ने शानदार खेल दिखाते हुए अर्नव सिंह (एलपीएस) को 15-9, 15-12 से...