इटावा औरैया, सितम्बर 9 -- चकरनगर। तहसील क्षेत्र में क्वारी नदी का बुधवार तेजी से जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के किसानों की फसलें जलमग्न हो गईं। पानी के लगातार बढ़ने से किसान चिंतित हैं। एमपी को जोड़ने वाला पांडरी मुख्य मार्ग पानी बढ़ने से गुरुवार की सुबह तक बंद हो सकता है। तहसील क्षेत्र चकरनगर में क्वारी नदी का जलस्तर बुधवार अचानक तेजी से बढ़ गया। बढ़ा हुआ जलस्तर पांडरी मंदिर की ऊपर वाली सीडी तक पहुंच गया। पानी रात में बढ़ता है, तो एमपी को जोड़ने वाले चंद्रहसपुरा से पांडरी संपर्क मार्ग पर बनी पुलिया पर पानी भर सकता है। 9 बजे तक पुलिया के पास तक पानी पहुंच गया था। जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है। इसके बाद क्वारी नदी में जलस्तर बढ़ने से सोनेकेपुरा से लेकर बिठौली तक के क्वारी नदी के किनारे बसे करीब 20 गांव के सैकड़ों किसानों की फसलें डूब गईं। किसान की फ...