नैनीताल, जुलाई 20 -- गरमपानी। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे क्वारब चौकी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार जीवन मेहता निवासी बिंतौला अल्मोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे क्वारब चौकी प्रभारी अरुण सिंह राणा ने बताया कि घायल को सीएचसी सुयालबाड़ी पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने हायर सेंटर अल्मोड़ा रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- पहाड़ी से टकराई बाइक, चालक रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...