विकासनगर, फरवरी 8 -- बीते तीन फरवरी को क्वानू-मीनस मार्ग पर हुए बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि चालक सहित 33 यात्री घायल हुए थे। चालक की मौत के बाद बस हादसें में मृतकों की संख्या चार हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...