नई दिल्ली, मई 22 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। ब्रिक्स बैठक के कुछ ही दिन बाद अब भारत क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। 26 मई को क्वाड विदेश मंत्रियों का सम्मेलन दिल्ली में होगा। इसमें भारत के अलावा अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्री शिरकत करेंगे। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के बुलावे पर ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग, जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो 26 मई को क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। बैठक के दौरान पश्चिम एशिया संघर्ष से उत्पन्न स्थितियों, रूस-यूक्रेन युद्ध तथा हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन की आक्रामकता और सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा होने की संभावना है। यह भ...