रुडकी, अक्टूबर 7 -- क्वांटम विश्वविद्यालय ने नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में लगातार दूसरे वर्ष 4-स्टार इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) रेटिंग हासिल की है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल ने पांच अक्तूबर को आईआईसी रेटिंग जारी की। विश्वविद्यालय ने पिछले वर्ष भी 4-स्टार रेटिंग प्राप्त की थी। विश्वविद्यालय के अनुसार, यह उपलब्धि नवाचार, रचनात्मकता और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है। इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों को डिजाइन थिंकिंग, समस्या समाधान, नवाचार चुनौतियों, बौद्धिक संपदा अधिकारों और मार्गदर्शन कार्यक्रमों से जोड़ा जा रहा है। उद्योगों के साथ साझेदारी के जरिये विद्यार्थियों को वास्तविक समस्याओं के समाधान विकसित करने के अवसर भी दिए जा रहे हैं।व...