पिथौरागढ़, अक्टूबर 5 -- पिथौरागढ़। राउमावि विण सभागार में विकास खंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन हुआ। बीते दिन मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी गणेश सिंह ज्याला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य महेन्द्र सिंह डसीला ने सभी बाल वैज्ञानिकों व शिक्षक, शिक्षिकाओं का स्वागत किया। विज्ञान संगोष्ठी का मुख्य विषय क्वांटम युग की शुरुआत संभावनाएं व चुनौती विषय पर छात्र-छात्राओं ने अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में 40 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सौरवैली स्कूल के यशस्वी जोशी ने पहला स्थान, मानस एकेडमी की जागृति जोशी ने दूसरा स्थान, राउमा विण की हेमन्ती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन विज्ञान ब्लॉक समन्वयक करन सिंह ने किया। कार्यक्रम में राजेन्द्र राम,भरत , नीरज जोशी, नवल किशोर, मुकेश उपाध्याय, अनीता पाल,...