पिथौरागढ़, अप्रैल 16 -- गोबिंद चावला, बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में क्वांटम भौतिकी के सौ साल की यात्रा विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। गुरुवार को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बिश्वा मोहन पाण्डेय के मार्गदर्शन में भौतिक विज्ञान विभाग ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान क्वांटम मैकेनिक्स की उत्पत्ति, उसके वैज्ञानिक विकास, महत्वपूर्ण खोजों व भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता भौतिकी विभाग के असिस्टेंट प्रो. डॉ. ललित सिंह ने क्वांटम मैकेनिक्स को सरल व रोचक शैली से समझाया। इस दौरान उन्होंने प्लांक, आइंस्टीन, हाइजेनबर्ग और श्रॉडिंगर जैसे महान वैज्ञानिकों के योगदान के बारे में बताया। वही क्वांटम कंप्यूटिंग, क्रिप्टोग्राफी व नैनो तकनीक जैसे क्षेत्रों में इसके बढ़ते उपयोग पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.