प्रयागराज, फरवरी 25 -- सीएमपी डिग्री कॉलेज के प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की ओर से 'शैव धर्म एवं उसकी शाखाएं' विषय पर विशेष बुधवार को व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. राकेश कुमार (पूर्व विभागाध्यक्ष) ने शिव के विभिन्न संप्रदायों का उल्लेख करते हुए उनके वैज्ञानिक आयामों को क्वांटम फिजिक्स से जोड़ा। कार्यक्रम में उप प्राचार्या प्रो. नीता सिंहा सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक, शोधार्थी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अतिथि परिचय डॉ. मयंक विश्वकर्मा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आलोक कुमार सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...