गाज़ियाबाद, दिसम्बर 14 -- गाजियाबाद। वेव सिटी स्थित ट्राइडेंट क्रिकेट मैदान पर चल रहे जेके टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को द क्वांटम क्रिकेट क्लब और दिल्ली क्रिकेट हब के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। मैच में द क्वांटम क्रिकेट क्लब ने 16 रन से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बल्लेबाजी करके द क्वांटम क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी दिल्ली क्रिकेट हब की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 158 रन ही बना पाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...