कोडरमा, जनवरी 24 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महाराणा प्रताप चौक स्थित क्लोरोफिल स्कूल में बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्कूल के निदेशक अजय अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त हो ताकि वे सुभाष चंद्र बोस की तरह बहादुर और प्रतिभावान बनें। कार्यक्रम की सफलता में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा। सुबह पूजा अर्चना और प्रसाद वितरण के बाद आयोजित लघु पुस्तक मेले में बच्चों और उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक श्लोक और मंत्रोच्चार में भाग लिया। इस अवसर पर, पार्थ शर्मा ने हनुमान चालीसा सुनाई, कीव सलूजा ने शब्द पाठ प्रस्तुत किया, जबकि बम्बई से आईं अभिभावक डॉ. शर्मा ने संपूर्ण संस्कृत श्लोक में सरस्वती आराधना कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान...