फतेहपुर, मार्च 26 -- फतेहपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजना के तहत जल अर्पण कार्यक्रम हुआ। विधायक ने जल अर्पित कर सरकार के कार्यो का बखान किया। जल संरक्षण के प्रति प्रेरित करते हुए व्यर्थ न बहाने की अपील की। वहीं मौजूद ग्रामीणों ने भी जल अर्पित किया। हसवां ब्लॉक के घनघोल ग्रामसभा में जल जीवन मिशन के तहत जल अर्पण कार्यक्रम में विधायक विकास गुप्ता ने जल अर्पित किया। प्रधान के अलावा अधिकारियों व ग्रामवासियों ने भी जल अर्पित किया। विधायक ने कहा कि पेयजल योजना विगत एक वर्ष से संचालित है। क्लोरीनउक्त पानी की सप्लाई से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जा रहा है। कहा कि शुद्ध पेयजल से बीमारियों का खर्च और समय बचता है, बीमारियां दूर रहती है। उन्होने की पानी की बर्बादी न करने और संरक्षित करने को प्रेरित किया। उन्होने डबल इंजन सरकार की लाभकार...