मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कोहरे के कारण शनिवार को मुजफ्फरपुर आने वाली 14 ट्रेनें घंटों विलंब से जंक्शन पहुंचीं। सबसे अधिक 17.56 घंटे की देर 02564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन एक्सप्रेस रही। वहीं, 15706 चंपारण हमसफर एक्सप्रेस 16.26 घंटे की देरी से आई। इधर, भीषण ठंड में ट्रेनों के विलंब होने से जंक्शन पर इंतजार में बैठे यात्री भी परेशान रहे। इसके अलावा 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस 10 घंटे, 12523 न्यू जलपाईगुड़ी-आनंद विहार एक्सप्रेस 3.33 घंटे, 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल 6.11 घंटे, 13020 बाघ एक्सप्रेस 1.48 घंटे, 13419 जनसेवा एक्सप्रेस 1.53 घंटे की देरी से मुजफ्फरपुर आई। वहीं, 11061 एलटीटी-जयनगर 1.51 घंटे, 00901 पार्सल एक्सप्रेस 4.58 घंटे, 12562 स्वतंत्रता सेनानी 8.33 घंटे, 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस 1.04 घं...