क्लोजर नोटिस पे मामले में सीजीआईटी-2 लेबर कोर्ट में उपस्थित हुए यूनियन प्रतिनिधि
घाटशिला, मई 23 -- मुसाबनी, संवाददाता। नोटिस पे के मुद्दे पर शुक्रवार को धनबाद स्थित सीजीआईटी-2 लेबर कोर्ट में मुसाबनी माइंस एम्पलाइज यूनियन (इंटक) के उपाध्यक्ष सह यूनियन सलाहकार पीटर दास उपस्थित हुए। ज्ञात हो कि सुरदा माइंस के मजदूरों को श्रम कानून के तहत नोटिस पे के रूप में वर्ष 2020 के अप्रैल से जून माह तक का तीन माह का वेतन मिलना है। 31 मार्च 2020 को सुरदा माइंस की लीज समाप्त होने के बाद एचसीएल प्रबंधन ने अचानक क्लोजर नोटिस जारी कर दिया था। जबकि श्रम कानून के अनुसार क्लोजर नोटिस जारी करने से पहले तीन माह का वेतन भुगतान किया जाना आवश्यक था। आरोप है कि एचसीएल प्रबंधन ने ऐसा नहीं किया। इस मुद्दे को लेकर चाईबासा एएलसी कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता भी हुई थी। बैठक में सभी यूनियनों के प्रतिनिधि, एचसीएल प्रबंधन, लेबर सप्लाई करने वाली ठेका कं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.