शामली, फरवरी 26 -- उत्तर प्रदेश पर्यावरण निगम एवं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 11 फैक्ट्रियों के विरुद्ध क्लोजर आदेश जारी किए जाने तथा विद्युत निगम मेरठ के प्रबंध निदेशक द्वारा विद्युत विच्छेदन के निर्देश दिए जाने के बाद उद्यमियों को 15 मार्च तक का समय मिल गया है। बुधवार को साइमा के चेयरमैन एवं लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अंकित गोयल के नेतृत्व में दर्जनों उद्यमियों ने डीएम अरविन्द कुमार चौहान से मुलाकात की। बताया कि यदि फैक्ट्रियां बंद हो जाती हैं तो हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। साथ ही मशीनें खराब होने, श्रमिकों के दोबारा न मिलने और भविष्य में इकाइयों के पुनः संचालन में भारी कठिनाइयों की आशंका जताई गई थी। जिलाधिकारी ने उद्योगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए 15 मार्च तक सभी संबंधित फैक्ट्रियों में आवश्यक प्रदूषण नियंत...