कौशाम्बी, अप्रैल 22 -- मेडिकल कॉलेज में बुधवार को माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से क्लैमाइडिया विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यौन जनित रोगों के प्रति जागरूकता फैलाना और विशेष रूप से क्लैमाइडिया संक्रमण के बारे में गहन जानकारी प्रदान करना था। डॉ. अरिंदम चक्रवर्ती ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के बीच यौन स्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर जागरूकता की अत्यंत आवश्यकता है। सेमिनार के दौरान एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के ज्ञानवेंद्र प्रसाद, हर्षिता सैनी, हिमांशी प्रजापति, ईशु मौर्य और जयश्री मिश्रा ने क्लैमाइडिया के कारण, संक्रमण के कारण, लक्षण, संभावित जटिलताएं, जांच की विधियां और उपचार के आधुनिक उपायों पर चर्चा की। बताया कि क्लैमाइडिया एक सामान्य लेकिन अक्सर बिना ...