कानपुर, दिसम्बर 18 -- कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) के परिणाम में शहर के होनहारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। सान्वी मुसद्दी ने आल इंडिया 15वीं रैंक प्राप्त कर शहर का मान बढ़ाया है। सान्वी मुसद्दी अपने बाबा रवि प्रकाश मुसद्दी के सपने को पूरा करना चाहती हैं। सान्वी ने कहा कि बाबा एलएलबी-एलएलएम थे, लेकिन उन्होंने कभी प्रैक्टिस नहीं की। उनका सपना था कि मैं लॉ में अपना करियर बनाऊं। हालांकि परिवार के कहने पर 11वीं में साइंस स्ट्रीम ले ली थी। फिर मिड टर्म में ही मुझे एहसास हुआ कि मैं साइंस में बहुत बेहतर नहीं कर पाऊंगी। परिवार को समझाने में काफी मेहनत की। उस समय परिवार थोड़ा नाराज था, लेकिन क्लैट के परिणाम ने सारी नाराजगी दूर कर दी है। साकेत नगर निवासी सान्वी ने 12वीं डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर किदवई नगर से 2024 में पास की है। तब क्लैट दि...