पटना, दिसम्बर 5 -- देश के राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2026 का आयोजन सात दिसंबर को होगा। परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बार बिहार में परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ गयी है। इस बार 5433 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें यूजी के लिए पांच हजार नौ छात्र व पीजी के लिए 424 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। क्लैट 2025 में राज्य से 4414 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इस बार एक हजार 19 छात्र पिछले साल की तुलना में अधिक हैं। चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (सीएनएलयू) के कुलसचिव डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए राज्य में सात सेंटर बनाए गए हैं। छह केन्द्र पटना में और एक केन्द्र मुजफ्फरपुर में बनाया गया है। पटना में सीएनएलयू, पटना लॉ कॉलेज, मगध महिला कॉलेज, पटना सायंस कॉलेज, डीएवी बीएसइबी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.