संभल, अप्रैल 24 -- शहर के आवास विकास स्थित एलआईसी कार्यालय पर गुरुवार को भाकियू (भानू) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के एक पदाधिकारी को बीमा क्लेम न मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल भी बना रहा। जनपद मुरादाबाद के थाना बिलारी क्षेत्र के मोहल्ला अंसारियान निवासी सलीम पुत्र शराफत हुसैन ने करीब पांच वर्ष पहले एलआईसी में साढ़े तीन लाख रुपये की पॉलिसी कराई थी, जिसकी तिमाही किश्त छह हजार रुपये जमा की जा रही थी। वर्ष 2022 में एक दुर्घटना के दौरान सलीम का पैर गंभीर रूप से घायल हो गया और वह ठीक से चलने-फिरने में असमर्थ हो गए। इसके बाद उन्होंने एलआईसी में क्लेम के लिए आवेदन किया, लेकिन आरोप है कि लंबे समय तक चक्कर लगाने के बावजूद उ...