देहरादून, अप्रैल 29 -- क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र में स्थानीय युवाओं और हॉस्टल संचालक से जुड़े युवकों में जमकर मारपीट हुई। हमले में दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैं। शिकायत पर क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने क्रास केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ क्लेमनटाउन मोहन सिंह ने बताया कि एक पक्ष से सुभाषनगर निवासी अश्विनी शर्मा ने तहरीर दी। कहा कि 18 अप्रैल की रात उनका भांजा आर्यन थापा टर्नर रोड से घर लौट रहा था। निजी अस्पताल वाली गली में 7-8 युवकों ने उसे रोका। गाली-गलौज की और गाड़ी से उतारकर बुरी तरह पीटा। सूचना पर जब अश्विनी बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी घेर लिया और उनका गला दबाने का प्रयास किया। अश्विनी का आरोप है कि पुलिस के आने पर आरोपी भाग गए। इस मामले में विवेक चौधरी उर्फ कॉकरोच, सिद्धार्थ, मोहित पंडित, उत्तम त्यागी, दीक्षित चौहान, ...