नई दिल्ली, अगस्त 16 -- बॉलीवुड एक्टर आमिर खान हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी पूर्व पत्नी किरण राव और बेटे आजाद राव संग मुंबई के एक पेट क्लिनिक के बाहर नजर आए। इस दौरान तीनों को बेहद गमगीन माहौल में देखा गया। वीडियो में आजाद पेट क्लिनिक से निकलते समय रोता हुआ दिख रहा है, जबकि आमिर उनके पालतू जानवर को पेट कैरियर में ले जा रहे हैं।पेट क्लिनिक से निकलते समय रोते नजर आए आजाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आमिर खान और किरण साफ को साफ तौर पर परेशान और दुखी देखा जा सकता है। आमिर पेट कैरियर (पालतू जानवर ले जाने वाला बॉक्स) को हाथों में उठाए हुए दिख रहे हैं। आमिर के पीछे, उनका बेटा आजाद अपनी टी-शर्ट से अपनी आंखों के आंसू पोंछता हुआ दिख रहा है। वीडियो...