रुद्रपुर, अप्रैल 6 -- सितारगंज, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग ने बिना पंजीकरण के संचालित एक क्लीनिक पर कार्रवाई करते हुए 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। विभाग ने क्लीनिक संचालक से भविष्य में संचालन न करने का शपथ पत्र लेने के बाद जुर्माना जमा होने पर क्लीनिक की सील हटा दी है। सात मार्च को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव के नेतृत्व में शक्तिफार्म क्षेत्र में बिना पंजीकरण के चल रहे क्लीनिक पर छापेमारी की थी। जांच के दौरान पाया गया कि क्लीनिक का कोई वैध पंजीकरण नहीं था। मौके से कई एलोपैथिक दवाइयां और अन्य सामग्री बरामद की गई थी। छापेमारी के समय वहां कोई चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। जांच में यह भी सामने आया कि क्लीनिक में अनधिकृत रूप से गर्भपात जैसी अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। इसके बाद टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.