बदायूं, नवम्बर 10 -- बदायूं, संवाददाता। न्यायालय के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने शहर के एक चिकित्सक के क्लीनिक में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में गेस्ट हाउस के मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला करीब ढाई महीने पुराना बताया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट पुलिस द्वारा दर्ज न किए जाने के बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली थी। सदर कोतवाली के लावेला चौक के रहने वाले चिकित्सक हरेंद्र सिंह की ब्रह्मदेव मंदिर के पास दंत क्लीनिक है। उन्होंने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 19 अगस्त की रात करीब साढ़े नौ बजे गेस्ट हाउस मालिक धीरेंद्र पुत्र जसवीर ने चिकित्सक हरेंद्र सिंह को बुलाया और वहां पहुंचते ही गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। जब चिकित्सक जान बचाकर अपनी क्लीनिक पर लौटे तो धीरेंद्र अपने ...